प्लाटिंग के नाम पर 12 लाख के लेन-देन का विवाद, पीड़ित ने एसपी से लगाई एफआईआर दर्ज कराने की गुहार
रायबरेली। जिले में प्लाटिंग के नाम पर हुए लेन-देन को लेकर विवाद गहरा गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि प्लाटिंग कराने के नाम पर लाखों रुपये का समझौता होने के बावजूद न तो शेष धनराशि दी जा रही है और न ही विवाद का समाधान किया जा रहा है। उल्टा विरोध करने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। पीड़ित ने पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।