चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र के गांव में नाबालिग किशोरी से परिवार को नशा सुंघाकर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर में शनिवार को सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर थाना क्षेत्र की एक गांव में नाबालिक किशोरी के परिवार को नशा सुंघाकर चार युवकों ने किशोरी को बैंक्विट हॉल में ले जाकर गैंगरेप किया है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता के घर में चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया गया है। पुलिस ने तीन दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है।