माचलपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ रविवार की सुबह 11:00 मनायी। कार्यक्रम के दौरान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात गौशाला परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया, इस दौरान वक्ताओं ने उनके आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया