टोंक: टोंक में खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की हुई मौत, एक ही चिता पर किया गया अंतिम संस्कार
Tonk, Tonk | May 17, 2026 टोंक। खेत में पशुओं के लिए चारा काटते समय करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के करीब एक घंटे बाद मृतक की पत्नी खेत पहुंची तो दोनों के शव पड़े मिले। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और बिजली सप्लाई बंद करवाकर दोनों को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।