मांट: रमण रेती आश्रम के समीप से पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Jul 31, 2026 थाना महावन पुलिस ने चेकिंग के दौरान रमणरेती आश्रम से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का पर्स, 1200 रुपये नकद और आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त कपिल (20) पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम झरौठा (थाना बल्देव, मथुरा) है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।