बरेली: क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी कार्यालय का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार
क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी कार्यालय के लिपिक को एंटी करप्शन की टीम ने ₹4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लिपिक के खिलाफ कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विनोद कुमार ने अपनी राक कोचिंग संस्था एग्जाम वॉरियर एकेडमी खोलने के लिए उच्च शिक्षाधिकारी कार्यालय बरेली-मुरादाबाद परिक्षेत्र में संपर्क किया था।