बरेली: बहेड़ी के अधेड़ ने भतीजे को मारकर कब्रिस्तान में लटकाने, रंगदारी मांगने व झूठा केस कराने पर SSP को दिया शिकायती पत्र
बहेड़ी में अधेड़ पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने, अधेड़ के भतीजे को मारकर कब्रिस्तान में लटकाने और उसके पास से पैसे लूटने को लेकर अधेड़ ने आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है। मृतक सलीम के चाचा मोहम्मद अहमद ने बताया कि गांव के ही तस्लीम ने उनके भतीजे नसीम व व मुस्तकीम पर रिश्तेदार की बेटी से छेड़छाड़ का फर्जी मामला दर्ज करवाया थ।