बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फिनिक्स में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी,गार्ड ने रोका तो अंगुली चबा डाली।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फिनिक्स माल के अंदर होली के दिन नशेडी़ लड़कों ने महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी की। गार्ड ने लड़कों को रोका तो उसके साथ मारपीट कर उसकी अंगुली चबा ली। इज्जतनगर थाने में अज्ञात 34 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। सुरक्षा गार्ड मुकेश कुमार के मुताबिक होली के दिन फिनिक्स में चार लड़के शराब के नशे में जबरन घुस आये।