बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर चुंगी की रहने वाली महिला ने दबंगों पर लगाया घर में घुसकर मारपीट का आरोप
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर चुंगी की रहने वाली महिला ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि मोहल्ले के ही 6 से 7 लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई ।