मंझनपुर: बिजिया चौराहे के पास तेज रफ्तार में दो बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
नरगीपर गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र लौकुश और ज्ञान सिंह पुत्र देव शरण रविवार को समय 5 बजे मणी पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिजिया चौराहे पर तेज रफ्तार दो बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को मंझनपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।