कोंडागांव: कोण्डागांव में 'सही दवा, शुद्ध आहार' अभियान शुरू, 15 दिवसीय अभियान में कॉस्मेटिक एवं खाद्य सामग्रियों की होगी जांच
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर कोंडागांव जिले में ‘सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम के तहत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान शुरू किया गया है, जो 27 अप्रैल से 11 मई तक चलेगा। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर निरीक्षण किया जा रहा है।आज मंगलवार दोपहर 1 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार.