हमीरपुर: टिकरौली में पुरानी रंजिश के चलते पूरे परिवार को घर से निकालकर पीटा, 29 सेकंड में बरसाईं 20 लाठियां
सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव में दबंगों के कहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में पूरे परिवार को घर से निकालकर बेरहमी से पीटते हुये देखा जा सकता है। 29 सेकेंड के इस वीडियो में दबंगों ने पीड़ित परिवार के एक युवक को 20 लाठियां मारीं। वायरल हो रहा यह वीडियो शनिवार की सुबह का बताया जा रहा है। इसमें लाठी लेकर एक घर में घुसे दबंग एक-एक