पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव ने कहा- देश में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे कहा की अब देश में कोई महिला सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में 4 साल से बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है लेकिन उसे पब्लिक को भी कोई मतलब नहीं है।