कोंडागांव: संधोनार में 40 लाख के डोम और बंधापारा में 2.5 लाख के शेड निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
कोंडागांव नगर के जामपदर वार्ड स्थित संधोनार क्षेत्र में 40 लाख रुपये की लागत से डोम निर्माण तथा बंधापारा में 2.5 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्य की मंगलवार को विधिवत शुरुआत की गई। आज बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी,स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर भूमिपूजन