गुना नगर: नीलकंठ और भगत सिंह कॉलोनी में चोरी का खुलासा, कैंट थाना पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया
गुना कैंट थाना पुलिस ने 8 अप्रैल को भगत सिंह कॉलोनी और नीलकंठ कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, फरियादी प्रकाश मांडरे ने 4 अप्रैल और फरियादी बृजेंद्र सिंह रघुवंशी ने 7 अप्रैल को चोरी की रिपोर्ट की। 8 अप्रैल को आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का कुछ माल बरामद किया है। अन्य माल की तलाश के लिए पूछताछ जारी है।