नौगढ़: नौगढ़ कस्बा में ट्रांसफार्मर बना विवाद का केंद्र, हादसे के बाद व्यापारी सड़क पर उतरे
नौगढ़ कस्बे में हार्डवेयर व्यवसायी मंगल केशरी की करंट लगने से हुई मौत के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने बाजार में स्थापित 400 केवीए ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।