खलीलाबाद: संतकबीरनगर पुलिस ने 161 गुम मोबाइल बरामद कर 60 लाख के फोन लौटाकर मुस्कान लौटाई
पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और सर्विलांस की मदद से 161 गुम एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में टीम ने कई राज्यों से मोबाइल ट्रेस कर स्वामियों को लौटाए। मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। उत्कृष्ट कार्य पर सर्विलांस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की