बाड़ी: भाजपाइयों ने जन समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
Bari, Dholpur | Jun 15, 2026 बाड़ी में भाजपा के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा है। मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में शहर की विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराया गया है। भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शहर में साफ-सफाई, जलभराव और सीवेज जैसी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं