पामगढ़: दो पक्षों में झगड़ा, कार और बाइक में तोड़फोड़, घर में घुसकर मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई
जांजगीर-चाम्पा के मुलमुला पुलिस ने कोसा गांव में दो पक्षों में झगड़ा और कार, बाइक में तोड़फोड़ के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में 1 महिला भी शामिल है. पुलिस ने एक पक्ष के 3 आरोपी और दूसरे पक्ष के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट करने की एफआईआर दर्ज कराया है.