ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पिड़ावा अमितेश कुमारी के निर्देशन में मंगलवार दोपहर 3 बजे तक पिड़ावा न्यायक्षेत्र में मोबाईल वैन का संचालन किया गया।मोबाइल वैन हिम्मतगढ़, माथनिया, हनोतिया,शेरपुर,गुराड़िया,सरोनिया,धरोनिया आदि ग्रामीण इलाक़ों में पहुँची।जहाँ ग्रामवासियों को विधिक सेवाओं की जानकारियां दी गई।