रतनगढ़: रतनगढ़ क्षेत्र में ऊंटों की तस्करी कर रहे 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रतनगढ़ पुलिस ने आज सुबह सरदारशहर रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान ऊंटों की तस्करी कर रहे ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक राकेश सिंह यादव एंव कंडक्टर गुल्फेज दोनो निवासी यूपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। एएसआई जयप्रकाश ने बताया कि ट्रक में 12 ऊंट थे। जिनको श्रीकृष्ण गोशाला को अस्थायी सुपुर्द किया गया है।