आगर: ग्राम नरवल में एक युवक पर तलवार से हमला करने के मामले में आगर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया प्रकरण
आगर कोतवाली थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राम नरवल में प्रकाश मालवीय पर गांव के ही कन्हैयालाल पिता भागीरथ मालवीय, सुनील पिता कन्हैयालाल मालवीय व रामबाबू पिता कन्हैयालाल मालवीय ने तलवार से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में आगर कोतवाली पुलिस ने तीनों लोगो पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धारा में प्रकरण दर्ज किया है।