पिंड्रा: चंदापुर में मालवाहक ऑटो से टकराकर तेज रफ्तार बाइक सवार हुआ घायल, घटना सीसीटीवी में कैद
वाराणसी में गुरुवार को चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर पुलिस चौकी के पार सड़क के दूसरी ओर जा रहे मालवाहक ऑटो में तेज रफ्तार बाइक चालक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बाईक चालक हवा में उछल गया और करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे में बाईक चालक बुरी तरह से घायल हो गया है। वही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।