वाराणसी में हिंदू नव वर्ष पर भारतीय पत्र विक्रेता संघ ने प्रभात रैली और जन जागरण अभियान का किया आयोजन
Sadar, Varanasi | Mar 31, 2025 भारतीय पत्र विक्रेता संघ ने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में एक भव्य प्रभात रैली का आयोजन किया। इस रैली का प्रमुख उद्देश्य हिंदू नव वर्ष के महत्व को लोगों तक पहुँचाना और उन्हें इसके उपलक्ष्य में जागरूक करना था।