जगदलपुर: बस्तर जिले में जनगणना-2027 के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
जनगणना निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी आकाश छिकारा के द्वारा जिले में जनगणना कार्यों की सघन निगरानी और इस दौरान उत्पन्न होने वाली शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।