गायघाट: धोबौली गांव में तार के पेड़ से गिरने से युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने व्यापारी पर लगाया आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के धोबौली गांव के एक युवक की तार के पेड़ से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले को लेकर परिजनों ने बुधवार सुबह 6 बजे में गांव के ही एक व्यापारी पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। मृतक का पहचान अकलु सहनी का 37 वर्षीय पुत्र संजय सहनी बताया गया है।