पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पुलिस ने 50 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एक स्कूटी भी बरामद
पूर्णिया जिले के अमौर थाना के दिवा गश्ती के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी से कुल 50 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया व प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप एवं स्कूटी को विधिवत जप्त करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध रविवार को शाम के लगभग 5 बजे विधि-सम्मत अग्रत्तर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया.