नारायणगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मझगांव में वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सोमवार को 6 बजे केबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने सहभागिता की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह के साथ वीरांगना रानी दुर्गावती जी के अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।