रायबरेली: रेलवे स्टेशन के एडीजी रेलवे श्री प्रकाश डी ने महाकुंभ की तैयारियों को लेकर जीआरपी और आरपीएफ का किया निरीक्षण
रेलवे स्टेशन का,शुक्रवार को लखनऊ से आए एडीजी रेलवे श्री प्रकाश डी ने थाना जीआरपी व आरपीएफ का निरीक्षण किया है।निरीक्षण के दौरान दोनों,थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।बताया कि मौनी अमावस्या को लेकर प्रयागराज में होने वाले,अमृत स्नान की पूरी तैयारी की जा चुकी हैं।जिसके लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाई जा रही है।सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।