हुज़ूर: कोलार इलाके में पुताई ठेकेदार की चाकू से गोदकर हत्या
Huzur, Bhopal | Apr 18, 2026 भोपाल के कोलार इलाके में पुताई ठेकेदार की चाकू-छुरी से दस से अधिक वार कर हत्या कर दी गई। वारदात पुरानी रंजिश में अंजाम दी गई। मृतक और आरोपी पहले दोस्त थे। युवक आरोपियों की गलत हरकतों और मोहल्ले में आतंक का विरोध करता था। इसी कारण उसने उनसे बात बंद कर दी थी। इसी से नाराज होकर बदमाशों ने हत्याकांड किया।