लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के कांटा करौंदी गांव में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची महिला पर हमला कर दिया गया। सोमवार को यमुनादेई ने बताया कि पड़ोसी दिनेश अपनी पत्नी सलोनी को पीट रहा था। रोकने पर दिनेश और उसके भाई बबलू ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फूट गया।