भीलवाड़ा: भादू में खेत में फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करके घर आई महिला की अचानक बिगड़ी हालत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
मांडल थाना क्षेत्र के भादू में अपने खेत मैं फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करके घर आई महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।