फिरोज़ाबाद: थाना नारखी क्षेत्र के जाखई में मकान का छज्जा टूटने से पति, पत्नी और बेटी दबकर घायल
थाना नारखी क्षेत्र जाखई निवासी हंसो देवी उनके पति दिनेश व बेटी 15 वर्षीय चंचल अपने मकान में थे। रविवार की सुबह करीब सवा आठ बजे क़रीबन मकान का छज्जा अचानक टूटकर गिरने से उसमें दबकर तीनो घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस उपचार को जिला अस्पताल लेकर आये। जहां तीनो का इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर सारी जानकारी पायलट 108 ने मीडिया को दी