कोंडागांव: कोण्डागांव पुलिस ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई
कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक धीरेन्द्र ठाकुर, उप निरीक्षक केजूराम कुमेटी और प्रधान आरक्षक ग्रेगोरी केरकेट्टा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने उनके दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए सुखद और स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।