चौरीचौरा: डीआईजी स्टाम्प से उपनिबंधक चौरीचौरा के स्थानांतरण की मांग की गई
उप निबंधक चौरीचौरा के द्वारा बार एसोसिएशन के सदस्यों को अपमानित करने से आक्रोशित तहसील के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को उप निबंधक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग सम्बन्धित ज्ञापन एसडीएम चौरीचौरा के माध्यम से डीआईजी स्टाम्प को भेजा है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील के सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है