शिवपुरी नगर: बदरवास में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, आपसी रंजिश में पड़ोसी ने 6 साल के मासूम की कुल्हाड़ी से काटी उंगलियां
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर से एक बेहद भयावह और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने खेल रहे 6 साल के मासूम बच्चे को घर में खींचकर कुल्हाड़ी से उसका अंगूठा और उंगलियां काट दीं। पीड़ित पिता का आरोप है कि जब उन्होंने रिपोर्ट करने की कोशिश की