उज्जैन शहर: मां शिप्रा की हालत में सुधार नहीं होने पर शिवसेना के मध्य प्रदेश के आईसेल कार्यकारी प्रमुख ने आंदोलन की चेतावनी दी
शिवसेना के मध्य प्रदेश आईसेल कार्यकारी प्रमुख नाहर सिंह गोड ने उज्जैन में अल्प प्रवास के दौरान सोमवार को शिप्रा की हालत नहीं सुधरी तो आंदोलन की चेतावनी दी है गौरतलब है की शिवसेना ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंप दिया था लेकिन शासन प्रशासन ने इसे नजर अंदाज कर रखा है और आज भी शिप्रा की हालत जस् की तस है