मंडला: मड़ईजर ग्राम में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, ₹1,96,500 की शराब व सामग्री जब्त
मड़ईजर ग्राम में मदिरा का अवैध रूप से निर्माण करने वाले अड्डों पर आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को दो बजे दबिश देकर कार्रवाई की है। इस दौरान अलग-अलग अड्डों से 180 डिब्बे महुआ लाहन के बरामद किए। प्रत्येक डब्बों में लगभग 10 किलो महुआ लाहन भरा था। इस तरह लगभग 1800 किलो महुआ लाहन को घटनास्थल पर नष्ट किया गया।