अररिया जिले में भूजल में अत्यधिक आयरन की मौजूदगी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को पीने के पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के सहायक अभियंता अमर कुमार ने जिले में संचालित जल आपूर्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि अररिया जिले के कुल 9 प्रखंड आयरन प्रभावित क्षेत्र हैं।