मंडला: मोहगांव में क्षेत्रीय मुद्दों पर जनपद सदस्य का 44 दिन से धरना जारी, अधिकारी बेखबर
Mandla, Mandla | Mar 28, 2026 मोहगांव ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम सहित ग्रामीण बीते 13 फरवरी से मोहगांव चौराहा में धरना प्रर्दशन कर रहे हैँ। शनिवार को पांच बजे तक धरना दिया। धरना के 44 दिन पूरे हो चुके है। इसके बावजूद मौके पर मुआयना करने कोई भी जिम्मेदार नहीं पहुंचा है।