रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आत्मसम्मान जीवन में आवश्यक है, लेकिन इसे कभी भी अहंकार में नहीं बदलना चाहिए। उन्होंने बच्चों और युवाओं को अहंकार से दूर रहकर आत्मसम्मान और विनम्रता के बीच संतुलन बनाए रखने की सीख दी। सिंह शुक्रवार को उदयपुर स्थित भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के 104वें वर्षगांठ कार्यक्रम में कहा।