बांदा: गुसयारी गांव के पास 3 अज्ञात लोगों ने बाइक सवार युवक को मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banda, Banda | Apr 8, 2026 जिला हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुसयारी गांव के पास 3 अज्ञात लोगों नें बाइक सवार युवक को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल युवक ने अपने ससुराल के लोगों पर मारपीट करवाने का आरोप लगाया है। घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घायल युवक बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत का निवासी है।