सुपौल: जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनीं लोगों की समस्याएँ, 3 आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई का दिया निर्देश
Supaul, Supaul | May 11, 2026 सुपौल के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सावन कुमार जिलाधिकारी सुपौल द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों से संबधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। जनता दरबार में कुल 03 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें जिलाधिकारी ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।