सूरतगढ़ क्षेत्र के रायावाली GSS से जुड़े किसानों ने मंगलवार को डिस्कॉम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे किसानों ने रात की बजाय दिन में कृषि बिजली आपूर्ति की अधिकारियों से मांग की। धरने पर पहुंचे सहायक अभियंता ने किसानों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही बिजली का शेड्यूल दिन में किया जाएगा। यह जानकारी किसान नेताओं ने शाम के समय दी।