मंडला: बरखेड़ा गांव में बच्चा चोर की अफवाह में ग्रामीणों ने अज्ञात बालक को बेरहमी से पीटा, मासूम की मौत
Mandla, Mandla | Mar 3, 2026 मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में बच्चा चोर की अफवाह के चलते ग्रामीणों ने एक अज्ञात बालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में उपचार के दौरान अस्पताल से लापता हुए इस बालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडला पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।