अंबिकापुर: बलरामपुर जिले के पिपरसोत के तुर्रापारा गांव में सर्पदंश से दो सगे मासूम भाइयों की हुई मौत
आज दिनांक 4 जुलाई शनिवार को सुबह 10:00 बजे अंबिकापुर के जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से मिली जानकारी अनुसार बलरामपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पिपरसोत के तुर्रापारा गांव में सर्पदंश से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों भाइयो की मौत