बम्हनी थाना क्षेत्र के ककैया गांव में एक युवक द्वारा घर में घुसकर महिला को धमकाने और परिजनों को कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। गुरुवार तीन बजे पुलिस ने आरोपी कृष्णा उर्फ कृष्णकुमार गुप्ता (30) के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक जबरन एक घर में घुस गया, महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।