बिहटा: सिकंदरपुर: बैग फैक्ट्री में आंधी-बारिश से लाखों की मशीनें व उत्पाद खराब
Bihta, Patna | May 5, 2026 बिहटा के सिकंदरपुर स्थित बैग फैक्ट्री में आंधी और बारिश के वजह से फैक्ट्री में पानी घुस गया। फैक्ट्री में बारिश के पानी के घुसने के वजह से लाखों रुपए के मशीन और बनाए गए बैग के प्रोडक्ट खराब हो गए हैं। जिसे लेकर कंपनी के कर्मी व वर्कर काफी परेशान है। नुकसान का अनुमान करीब 25 लाख रुपए से ज्यादा का लगाया जा रहा है।