इटारसी: द्वारकाधीश मंदिर से निकली शंकराचार्य जयंती शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
इटारसी में बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे तक जगतगुरु आदि शंकराचार्य जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस खास मौके पर दशनाम गोस्वामी युवा संगठन नर्मदापुरम ने शहर में शोभायात्रा निकाली। द्वारकाधीश मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में समाज के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए और पूरे रास्ते भक्ति का माहौल बना रहा। यात्रा मे युवा पीले वस्त्र धारण कर हाथों में केसरी ध्वज लिए चले