बसेड़ी: नादनपुर पुलिस की अवैध देसी शराब के खिलाफ कार्रवाई, 66 पव्वा के साथ पिपरानी मोड़ से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Baseri, Dholpur | Feb 26, 2024 धौलपुर पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में बसेड़ी क्षेत्र की नादनपुर थाना पुलिस ने सोमवार को थाना प्रभारी राजेंद्र गिरी के नेतृत्व में अवैध देसी शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर पिपरानी मोड़ से अवैध देशी शराब के 66 पव्वा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।